⚘⚘⚘सरल होना मुश्किल होगा शायद
तुम्हे वो मैं राह दिखाना नहीं चाहता
तुम कठिन ही सही
पर अलग हो
जानकर वो कारन
तुम्हे साधारण मैं करना नहीं चाहता
ब्यान कर दू तुम्हारी कहानी गर
मजूर होगा शायद तुझे यह
लिखू तेरे जहन के आग
पढ़ले हर कोई
वो लफ्ज़ तुझे मैं बनाना नहीं चाहता
लिखना आसान होगा शायद
तुम पर लिख कर
मैं तुम्हे आसान बनाना नहीं चाहता। ⚘⚘⚘

No comments:
Post a Comment