Friday, December 18, 2020

विकास की बात भी हमारी तस्वीरो से और पिछड़े हुए लोग में भी हमारी तस्वीर.

 

credit-fatemfiles.wordpress.com

जिनकी तस्वीरे से सजा है आज डिजिटल मीडिया से लेकर अख़बार और मैगज़ीन पुरे दुनिया में क्या उन्हें पसंद है कि कोई उनकी तस्वीर निकल ले उनके मर्जी के बिना, उनके इलाको में उनके घर में उनके दैनिक कार्य के बीच में क्या उन्हें पसंद हैकि कोई उनकी तस्वीर उनके काम करते वक़्त निकल ले.

भारत देश के हर राज्य अपने अलग प्रकार की संस्कृति के लिए काफी मशहूर है, चाहे वो मध्यप्रदेष हो राजस्थान हो या छत्तीसगढ़ का बस्तर, की अनूठी जाती और यहां के अंदरुनी इलाको के लोगो को खबर ही नहीं की उनकी तस्वीरो को कहा कहा और किन् अखबारों में लगाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरो को फ़िल्टर लगा कर लाखों लाइक्स शेयर पाने वाले पेज एडमिन और वेबसाइट के मालिक का कभी उनके नाम तक उजागर कर पाये है

अगर बात मानविक तरीके से देखा जाए तो यह बात शायद किसी को नहीं पसंद आएगी की कोई घूमते हुए यह कोई दैनिक कृत्या करते उनकी तस्वीरें निकाले जाहिर सी बात है क्या आपको यह बात अच्छी लगेगी की आप अपने काम में व्यस्त है चाहे वो कोई भी काम हो और अचानक आपकी तस्वीरें ले ली जाती है, उसके बाद आपको पता हि नहीं चलता की आपकी तस्वीर किन अल्फाज़ो के ऊपर रख कर उनके विचारो को बेपर्दा कर  रही है, 38 साल की मेंती बाई जो नारायणपुर के पास गांव में सब्जी बेचकर अपना घर चलाती है उनका कहना है की बहार से आये लोग के लिए हम नए है, कुछ लोग पोज़ करने को कहते है, विकास की बात में हमारी तस्वीरो से और पिछड़े हुए लोग में भी हमारी तस्वीर, सरकार की बात ही छोड़ दीजिये, आम नागरिक जो ज्यादा दूर अंचल के नहीं होते वो भी हमारे साथ इस तरह का बर्ताव करते है,   कई बार हमारी बहु बेटियां गाँव के होने वाले किसी उत्सव में जाने से बचती है, अब क्यूंकि हमे मोबाइल का कुछ पता टीवी के बारे में ज्यादा रूचि रखते है तो क्या हमें एक सजाने के नाम मात्र की तरह कैसे व्यवहार कर सकता है,

हमारे देश में शुद्ध रचनात्मक गतिविधियों और निजता का उल्लंघन करने वाले कानून को अलग से भली भांति परिभाषित नहीं किया गया है। लेकिन यदि कोई व्‍यक्ति जानबूझकर अनैतिक तरीके से किसी की तस्‍वीर लेता है, तो उसे उत्‍पीड़न की श्रेणी में रखा जाएगा। किसी सार्वजनिक क्षेत्र में ली जाने वाली तस्‍वीर में अनजाने में आए लोगों की तस्‍वीर आपके लिए खतरा नहीं है किंतु यदि यही काम आप जानबूझकर करते हैं तो आपको कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सकता है।

3 comments: